धनतेरस पूजा विधि, शुभ मुहूर्त | Dhanteras puja

सनातन धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। भगवान धनवन्तरी इसी दिन समुद्र से कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस कार्तिक मास के कृष्णपक्ष त्रयोदशी को मनाया जाता है।

यानि दीपावली के दो दिन पहले हम धनतेरस मनाते हैं। धनतेरस के दिन हम भगवान धनवन्तरी, माँ लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करते हैं। रात में यम देवता की भी पूजा की जाती है।

रात में यम देवता की पूजा कर शुद्ध घी का दीपक जलाकर घर के दक्षिण दिशा में रखना चाहिए और हाथ जोड़कर यम देवता से प्रार्थना करनी चाहिए कि यमराज जी हमारे परिवार पर कृपा बनाये रखना |

शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि इस दिन यमराज को दीप दान करने से परिवार में असमय मृत्यु नहीं होती है। यमदेव पूरे वर्ष परिवार पर कृपा बनाये रखते हैं।

इसे भी पढे:
1. छठ गीत
2. सोहर गीत
3. हैप्पी दिवाली

धनतेरस

ऐसी मान्यता है कि भगवान धनवन्तरी इस दिन समुद्र से कलश लेकर प्रकट हुए थे इसीलिए इस दिन यानी धनतेरस के दिन बरतन अथवा सोने चांदी का पात्र या सिक्का खरीदने का अपना अलग ही महत्व है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन की की गई खरीदारी में तेरह गुणा की वृद्धि होती है। इसलिए इस दिन की गई खरीदारी में बर्तन, सिक्के, मूर्ति या अन्य सोने का समान मा चांदी का समान खरीदकर अपने सुख समृद्धि में तेरह गूणा की वृद्धि कर सकते हैं।

भगवान धनवन्तरी को देवताओं का वैध कहा जाता है। भगवान धनवन्तरी की पूजा करके अच्छे स्वास्थ्य का वरदान प्राप्त कर सकते हैं। दोस्तों इस दिन भगवान धनवन्तरी और लक्ष्मी पूजा का भी विधान है। सर्वप्रथम लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर लक्ष्मी माता और कुबेर की प्रतिमा स्थापित करते है विधिवत पूजा करने के लिए रोली, अच्छत, फूलमाला शुद्ध घी का दीपक, धूप इत्यादि होनी चाहिए।

इसे भी पढे:
1. शिव जी गीत
2. विवाह गीत
3. तीज गीत

इसे विधिवत लक्ष्मी माता तथा कुबेर भगवान को अर्पित करते हैं। नेवेध के लिए सफेद मिठाई को लक्ष्मी माता को अर्पित करनी चाहिए। धूप तथा दीप और कपूर जलाकर लक्ष्मी मां और कुबेर भगवान, धनवन्तरी भगवान की आरती उतारनी चाहिए जिससे लक्ष्मी मां तथा कुबेर देवता प्रसन्न होकर आर्शिवाद प्रदान करेंगे।

धनतेरस 2021 कब है : →

शुभ मुर्हत – धनतेरस 2 नवम्बर 2021

दिन मंगलवार को मनाया जायेगा और त्रयोदशी की शुरुआत 2 नवम्बर को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। त्रयोदशी की समाप्ति 3 नवम्बर 9 बजकर 2 मिनट पर होगी। पूजा की शुभ मुर्हत 6 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगी।

शुभ मुर्हत की कुल अवधि – 1 घंटा 55 मिनट की रहेगी।

प्रदोष काल :- शाम को 5 बजकर 35 मिनट से लेकर 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगी ।

वृषभ काल :- शाम 6 बजकर 17 मिनट से लेकर 8 बजकर 12 मिनट तक रहेगी।

धनतेरस पूजा विधि

धनतेरस को क्या खरीदनी चाहिए:-

धनतेरस को जो भी समान खरीदे उसपर पिला धागा लपेटकर ही रखना चाहिए। अगर आप ज्यादा समर्थ वान नहीं है तो आप अपने सामर्थ्य के अनुसार हीं खरीदें लेकिन खरीदीए जरूर।  एक चम्मच ही खरीदे लेकिन खरीदे | इसे ही समझिए की हमारे यहां मां लक्ष्मी का आगमन हुआ है।

इस दिन चाँदी, पीतल, और सोने से बनी कोई भी चीज खरीद सकते हैं अपने सामर्थ्य के अनुसार खरीदें। इस दिन गहना ज्वेरों को भी खरीद सकते है। धनतेरस को झाडू भी जरूर खरीदनी चाहिए। धनीया भी धनतेरस के दिन खरीदनी चाहिए।

धनतेरस के दिन ये पांच चीजे भी अवश्य खरीदनी चाहिए। जिसमें एक चीज है कुमकुम जिसे मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित कर खुद भी लगा लेनी चाहिए। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी अवश्य प्रसन्न होती है। जीवन को धन धान्य से भर देती है। दूसरी जरूरी चीज है मां लक्ष्मी के पद चिन्ह। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी के पद चिन्ह अवश्य खरीदनी चाहिए |

इसे घर के मुख्य द्वार पर लगानी चाहिए। इसे लगाने से माता लक्ष्मी अत्यन्त प्रसन्न होती है। क्योंकि यह उन्हें घर में आमंत्रित करने का निमंत्रण होता है। लेकिन ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी के पद चिन्ह का आरती अवश्य कर लें इसके साथ ही मां लक्ष्मी को श्रद्धा के साथ घर में वास करने की प्रार्थना करें।

धनतेरस के दिन से ही घर में दिये जलाने की परम्परा शुरू हो जाती है। इस दिन दिये खरीदकर दक्षिण के दिशा में मुख करके जलाएं लेकिन ध्यान रखें कि इसे जलाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखना है। यह दीपक अकाल मृत्यु से बचाकर घर के लोगों को निरोगी रखता है। धनतेरस के दिन साबुत धनिया अवश्य खरीदें। इसे माँ लक्ष्मी और धनवन्तरी के चरणों में अर्पित कर दें।  इसके बाद धनवन्तरी देव और लक्ष्मी माता के सामने घी का दीपक जलाकर आरती कर ले।

आरती के बाद धनिया को प्रसाद स्वरूप घर के सभी सदस्यों में बाँट दें। ऐसा करने से माता प्रसन्न होती है और कभी रुष्ट नहीं होती। धनतेरस के दिन कुमकुम, दीपक, पद चिन्ह, धनिया की तरह बतासा भी जरूर खरीदनी चाहिए |ये मां लक्ष्मी का सबसे प्रिय भोग है। इसे माँ लक्ष्मी को अर्पित कर प्रार्थना करे कि उनकी कृपा आप पर जीवन भर बनी रहे।

उम्मीद करते हैं कि मेरी ये जानकारी आपको जरूर अच्छी लगी होगी।

Leave a Comment